पिथौरागढ़ में निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस के 370 अधिकारी व जवानों को दी गई जिम्मेदारी
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस के 370 अधिकारी व जवानों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें दो सीओ, 7 निरीक्षक, 33 उपनिरीक्षक, 9 अपर उप निरीक्षक, 54 हेड कांस्टेबल, 250 कांस्टेबल, 6 एसडीआरफ जवान, 9 फायर कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा 3 पीएससी प्लाटून, 50 वन रक्षक, 300 होमागार्ड व पीआरडी जवानों की भी नियुक्ति की गई है। मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने चुनाव ड्यूटी/ व्यवस्थाओं की समीक्षा कर समस्त मतदान कर्मियों को को ब्रीफ कर स्वतंत्र, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मतदान परिसर के पास लागू रहेगी धारा 144
महिला व पुरुष मतदाताओं के लिए बनाई जाएंगी अलग कतारें
महिला व पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई जाएंगी। कोई भी सुरक्षा कर्मी पोलिंग एजेन्ट का कार्य नहीं करेगा। बूथ पर व्यवधान उत्पनन करने वालों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। ब्रीफिंग में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, पुलिस उपाधीक्षक धारचूला संजय पाण्डे, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एनसी जखमोला आदि मौजूद रहे।