रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए एक्शन मोड में ट्रंप
पुतिन से जल्द मिलूंगा: ट्रंप
सैनिकों का मारा जाना चिंता की बात
ट्रंप ने कहा कि हर दिन हम उन सैनिकों से नहीं मिलते जो युद्ध के मैदान में मारे जा रहे हैं। ट्रंप ने इस युद्ध को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे घातक संघर्षों में से एक बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध के मैदान में लाखों लोगों की जान चली गई है और लाखों सैनिक मारे जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है।
जल्द समझौता होने के उम्मीद
युवा लोगों को मारा जा रहा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैं वास्तव में जल्द ही राष्ट्रपति पुतिन से मिलना चाहूंगा और उस युद्ध को समाप्त करवाना चाहूंगा। यह अर्थव्यवस्था या किसी और चीज के दृष्टिकोण से नहीं है, यह उन लाखों लोगों के दृष्टिकोण से है जो बर्बाद हो रहे हैं। युवा लोगों को युद्ध के मैदान में गोली मारी जा रही है। मैंने जो कुछ हुआ है उसकी तस्वीरें देखी हैं और यह एक नरसंहार है।