एन.डी.एस. विद्यालय परिसर में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का भावपूर्ण विदाई समारोह सपन्न
ऋषिकेश – आज को निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल के सुसज्जित सभागार में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भावुकता पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक महंत बाबा राम सिंह जी महाराज, व्यवस्थापक पूज्य संत जोधसिंह जी महाराज, विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस.एन. सूरी, शैक्षिक सलाहकार श्रीमती रेनू सूरी, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी हेडमिस्ट्रेस श्रीमती नीरू अरोड़ा आदि की उपस्थिति में संयुक्त रूप से हुआ।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए क्रमशः जूनियर व सीनियर विद्यार्थियों द्वारा ईश्वर की अनुकंपा प्राप्त करने हेतु शबद गायन द्वारा परमपिता परमेश्वर का आह्वान किया गया।

कुछ आकर्षक एवं आनंददायक गतिविधियों यथा नृत्य, गीत, लघु नाटिका, टाइटल आदि द्वारा विदाई समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं का मनोरंजन किया गया।
इसके पक्षात मि.और मिस कैरिजमेटिक यशवर्धन ओमीशा फ्रेंडली सौरभ और दिया, ब्राइट स्माइल-ओनिक मलिक, रिया, एनसाइक्लोपीडिया कार्तिक भट्ट, अपेक्षा, पॉपुलर सिद्धांत चौहान, अक्षिता डबराल, हैंडसम एंड एलिगेंट आदित्य रावत आकृति एक्स्ट्राऑर्डिनरी ओम सेमवाल, अंकिता राणा, मल्टी टैलेंटेड दीपांशु नौटियाल, अक्षिता रावत, कॉन्फिडेंट- दक्ष खत्री, मन्नत खुराना, ऑल राउंडर- ऋषभ नेगी, प्रियांशी भंडारी आदि चुने गए।
बेस्ट ड्रेस्ड सुर्धाशु जुयाल, अवनी राजपूत तथा अंत में मि. फेयरवेल ओजस वाष्र्णेय और मिस फेयरवेल अनन्या ध्यानी को चुना गया।
विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं एवं छात्रों ने विगत वर्षों में विद्यालय के साथ जुड़ी अपनी सुनहरी पादों को अत्यंत भावपूर्ण होकर साझा किया। विद्यालय के कैप्टन ओम सेमवाल तथा कैप्टन गर्ल अंकिता तथा दक्ष खत्री ने अपने अनुभव से सभी को भावपूर्ण किया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन डॉ. एस.एन सूरी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी ने परम श्रद्धेय महंत बाबा राम सिंह जी महाराज एवं संत जोध सिंह जी महाराज की दिव्य उपस्थिति हेतु कृतज्ञता व्यक्त की तथा विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं एवम् स्वर्णिम भविष्य हेतु मंगल कामनाएं दीं। उन्होंने आशावादी दृष्टिकोण, निरंतर प्रयास, लगन, कठोर परिश्रम, स्वअनुशासन एवं माता-पिता का आदर करना आदि नैतिक मूल्यों के साथ उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर परम श्रद्धेय महंत बाबा राम सिंह जी महाराज एवम् संत जोध सिंह जी महाराज ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद एवं स्मृति चिह्न भेंट किया।
विदाई समारोह के साक्षी विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस. एन. सूरी, श्रीमती रेनू सूरी, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी एन.जी.ए. की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा, हेडमिस्ट्रेस अमृतपाल डंग, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती नीरू अरोड़ा आदि रहे।