विजिलेंस ने जेई को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
देहरादून। ऊधमसिंहनगर जिले के जसपुर क्षेत्र में विकास कार्यों के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने कनिष्ठ अभियंता को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नम्बर-1064 पर शिकायत की गई थी शिकायतकर्ता एक रजिस्टर ठेकेदार हैं व जसपुर क्षेत्र में ठेकेदारी का कार्य करते हैं। शिकायतकर्ता द्वारा ब्लॉक जसपुर में वाटर कूलर को लगाये जाने के एवज में जेई विवेक कुमार द्वारा भुगतान ईनाम के रूप में 20,000 रुपये व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर द्वारा भुगतान ईनाम के रूप में 12,000 रुपये की मांग की गयी। हम रिश्वत नहीं देना चाहते है। शिकायत जॉच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 29-06-2026 को अभियुक्त कनिष्ठ अभियन्ता विवेक कुमार जनपद-ऊधम सिंह नगर द्वारा शिकायतकर्ता से 20,000ध्- रूपये उत्कोच ग्रहण करते हुए कुंडा काशीपुर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त के अन्य अभियुक्त दीपक सागर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी है, जिनके विरूद्व नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अग्रिम विवेचना की जायेगी। निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा अपील की गयी है कि ‘‘सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैेल्पलाईन नं0 1064 एवं व्हाट्सएप हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।