गंगा समग्र की बैठक में नदियों के पुनर्जीवन पर जोर, गढ़वाल संभाग की नई संगठन रचना घोषित – BBN Bharat

गंगा समग्र की बैठक में नदियों के पुनर्जीवन पर जोर, गढ़वाल संभाग की नई संगठन रचना घोषित

0

-अमरीश कुमार बोले- केवल स्वच्छता से नहीं होगा काम, नदियों की अविरलता और निर्मलता सुनिश्चित करना भी जरूरी

देहरादून। गंगा समग्र उत्तराखंड प्रांत की ओर से गढ़वाल संभाग की संगठन रचना को लेकर तिलक रोड स्थित संघ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री अमरीश कुमार ने कहा कि नदियों का संरक्षण केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके पुनर्जीवन के लिए भी गंभीर प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा कि गंगा समग्र का उद्देश्य गंगा और यमुना सहित सभी छोटी-बड़ी नदियों की अविरलता एवं निर्मलता सुनिश्चित करना है। इसके लिए नदियों के साथ ही तालाबों, झीलों और सरोवरों सहित सभी जल स्रोतों का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन और समाज के समन्वित प्रयासों तथा व्यापक जनभागीदारी से ही जल संरक्षण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

बैठक में गढ़वाल संभाग की नई संगठन रचना की घोषणा की गई। इसके तहत गंगा सभा हरिद्वार के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री नितिन गौतम को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। दिनेश मलिक को संपर्क प्रमुख, डॉ. दीप्ति को गंगा सेविका प्रमुख, रेशू चौधरी को गंगा वाहिनी प्रमुख, संजय शर्मा को आरती प्रमुख, डॉ. पृत्युष वत्सला को शिक्षण संस्थान प्रमुख, जितेंद्र गौड़ को प्रचार एवं मीडिया प्रमुख, नवनीत उपाध्याय को वृक्षारोपण प्रमुख तथा अजय सिंह को जल निकास एवं एसटीपी प्रमुख बनाया गया।

वहीं, देहरादून महानगर के लिए निर्देश कुमार को संयोजक और श्याम सुंदर को सह संयोजक नियुक्त किया गया। हरिद्वार जिले में सुनील कुमार मिश्रा को जिला संयोजक तथा तरुण सरोही को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में रवि, सुनील बिष्ट, रामस्वरूप, सन्नी, विशाल, सम्मि, विजय थपलियाल, अजय, सिकंदर और महिपाल सजवाण सहित बड़ी संख्या में गंगा सेवक एवं सेविकाएं उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.