अखिल गढ़वाल सभा का “उत्तराखंड कौथिक” 24 अक्टूबर से दून के रेंजर्स ग्राउंड में – BBN Bharat

अखिल गढ़वाल सभा का “उत्तराखंड कौथिक” 24 अक्टूबर से दून के रेंजर्स ग्राउंड में

0

देहरादून: अखिल गढ़वाल सभा देहरादून द्वारा 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक “उत्तराखंड कौथिग-2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे I स्थानीय रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित होने वाली इस भव्य उत्तराखंड कौथिग 2026 के आयोजन के संबंध में यहां उत्तरांचल प्रेस क्लब में जानकारी देते हुए सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना ने पत्रकारों की जानकारी देते हुए बताया कि दून में दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग-2026′ का आयोजन किया जा रहा है। गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना एवं महासचिव गजेंद्र भंडारी ने बताया कि कौथिग का उ‌द्घाटन 24 अक्टूबर को सायं 6 बजे ध्वज पूजन के साथ कौथिग स्थल, रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में होगा। इसी दिन सायं 6 बजे से उत्तराखंड के लोकनृत्य होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से तोशीमठ से पौणा नृत्य, अल्मोडा से छोलिया नृत्य और जौनसार से नंदलाल भारती जी के दलों के साथ अन्य दलो की प्रस्तुति भी होगी। जबकि 25 अक्टूबर को महिलाओं द्वारा श्रडया चौफला नृत्य प्रदर्षन रहेगा। एवं एक सांस्कृतिक गीत संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमे पदद्मश्री बसंती बिष्ट रोहित चौहान, भूपेंद्र बसेका अनिल बिष्ट व अज्जु सोमर रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई कार्यक्रम होंगे जिनके अनुसार, स्कूली छात्र छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता, स्कूली व विश्वविद्यालय के छात्रों व छात्राओं द्वारा लोकनृत्यों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। 27 अक्टूबर की सभा द्वारा महिलाओं की उत्तराखडी आवलिक वेश सूझा प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है I 28 अक्टूबर को स्कूली छात्र छात्राओं की समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा I इस दौरान सुप्रसिद्ध कलाकारी सौरन मैठाणी, गजेंद्र राणा, बिशन हरियाला, रेशमा शाह व मंजू दरियाल द्वारा गीतों की प्रस्तुति का आनंद भी लिया जा सकेगा।
इसी क्रम में रोशन धस्माना ने बताया कि 29 अक्टूबर को पौराणिक पांडव नृत्य/गैंडा वध का प्रदर्शन एवं सायं 6 बजे से सुप्रसिद्ध कवियो द्वारा गढवाली कवि सम्मेलन की प्रस्तुति होगी। 30 अक्टूबर को दिव्यांग अनुरागी बंधुओं द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुति होगी एवं सांय को गढ़वाली रामलीला का मंचन किया जा रहा है। 31अक्टूबर को खेल कूद (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता होगी I गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, श्रीमती सगीता ढौंडियाल, रमेश बाबू गोस्वामी, सनी दयाल व संतोष खेतवाल के लोकगीतों की प्रस्तुति भी होगी तथा एक नवंबर को उत्तरकाशी के दल द्वारा लोकगीतों व लोकनृत्यों की प्रस्तुति रहेंगी एवं इसी दिन शाम को सांस्कृतिक गीत संध्या में प‌द्मश्री प्रीतम भरतवाण, श्रीमती मीना राणा, विवेक नौटियाल, श्रीमती खुशी जोशी, एवं मनोज सागर प्रस्तुति देंगे। 2 नवबर को प्रातः 11 बजे से उत्तरा‌खण्ड की प्रसिद्ध लोकगाथा चक्रव्यूह का का आयोजन किया जाएगा मंबन रहेगा और सास्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक किशन महिपाल, दर्शन फर्मत्राण हेमा करासी नेगी, दीपा नगरकोटी, नरेश बादशाह अपनी प्रस्तुति देंगे।10 दिवसीय कौथिग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ विभिन्न स्टाल्स भी लगाए जा रहे हैं जिनमें विशेष रूप से पहाड़ के उत्पाद, हस्तशिल्प पहाडी व्यंजन एवं अन्य विशिष्ट स्टाल्स भी लगेंगे। बच्चों के मनोरंजन के भी स्टाल्स व अन्य साधन होंगे।
इस अवसर पर सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना के अलावा उपाध्यक्ष  निर्मला बिष्ट, महासचिव गजेंद्र भडारी, सहसचिव सतीश कुमार गैरोला, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र असवाल, सांस्कृतिक सचिव पंडित उदय शंकर भट्ट प्रचार सचिव अजय जोशी महिला कल्याण सचिव संगीता डॉडियाल, संगठन सचिव डॉ सूर्य प्रकाश भट्ट, साहित्यिक सचिव डॉ मुनि राम सकलानी, प्रबंध सचिव बिरेंद्र असवाल उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.