गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव का भव्य आगाज, मंत्री सतपाल महाराज ने किया उद्घाटन – BBN Bharat

गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव का भव्य आगाज, मंत्री सतपाल महाराज ने किया उद्घाटन

0

-भारतीय-नेपाली लोकसंस्कृति के रंगों से सजी पहली सांस्कृतिक संध्या, मयूर नृत्य बना आकर्षण

देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में शुक्रवार को तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भारतीय और नेपाली लोकसंस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत, समूह नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा। कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर महोत्सव की शोभा बढ़ाई।

वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ भक्ति वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधायक सविता कपूर ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। इस अवसर पर पार्षद सुमेंद्र सिंह बोहरा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महोत्सव में खरीदारी और खानपान के शौकीनों के लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल सजाए गए हैं। नेपाली सेल रोटी, गोरखाली चटनी, फिनी, चुकानी और गुंद्रुक सहित उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। वहीं विभिन्न आकर्षक वस्तुओं के स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। मेले में गोरखाली और नेपाली संस्कृति की झलक के साथ ही गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकपरंपराओं को भी मंच प्रदान किया जा रहा है।

समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने बताया कि वीर गोरखा कल्याण समिति लगातार दसवीं बार इस महोत्सव का आयोजन कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाने के साथ गोरखा समाज की पारंपरिक संस्कृति, कला और विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महोत्सव में उत्तराखंड के गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी कार्यक्रमों के साथ नेपाल के प्रसिद्ध लोकनृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां भी होंगी। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। नेपाल के कार्यवाहक राजदूत डॉ. सुरेन्द्र थापा सहित कई विशिष्ट हस्तियों के भी महोत्सव में शामिल होने का कार्यक्रम है। पद्मश्री सम्मान से अलंकृत अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है, जिन्हें समिति की ओर से विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों में प्रसिद्ध गायक आकाश थापा की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

दुर्गा स्तुति से शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या

महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत आरुषि जोशी, प्रत्युषा और शरणशी गर्ग की दुर्गा स्तुति से हुई। इसके बाद अनीमेश, वैभव और कार्तिक ने लाइव बैंड की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। तानिष्का छेत्री, जाह्नवी थापा, कार्तिक थापा और नंदिनी शर्मा ने कौड़ा नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि समृद्धि सयाला, आराध्या रावत, शुभांगिनी बहुगुणा और शनाया शर्मा ने हिंदी समूह नृत्य से समां बांधा।

हरीश मेहरा ने कुमाऊंनी एकल गीत प्रस्तुत किया। अनयता, प्राची, चिन्मय, वैष्णवी, प्रगति, विशाल, वैभवी और वेद ने नेपाली समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। शीला थापा और जेबी राय ने नेपाली युगल गीत सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। ओलिवा गुरूंग और आयांशा थापा ने नेपाली समूह नृत्य, जबकि दीप्ति राणा ने एकल गीत प्रस्तुत किया। नंदिनी, शगुन, दीनांशु, मानसवी, आयांश, नमन और हर्ष ने भी नेपाली समूह नृत्य से दर्शकों का मनोरंजन किया।

इसी क्रम में अलका रावत, समृद्धि रावत और प्रज्ञा रावत ने कुमाऊंनी नृत्य के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को जीवंत किया। टिकू, योशिता, अंचिका और ऐशा ने झामरे नृत्य प्रस्तुत कर नेपाली परंपरा की खूबसूरत झलक दिखाई। किरण थापा, विकास छेत्री, आशि, दविल वीके, स्वयं कोटला, दीक्षांत चौहान, टोनी, शक्ति सोहन, रिधिमा कपूर, इशानी, वेदांशी मेहर, कस्तूरी, आराध्या, यति और विल्सन लाकरा ने हिंदी समूह नृत्य प्रस्तुत किया। राकेश थापा ने एकल गीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

सांस्कृतिक संध्या का विशेष आकर्षण कंसाई मगर की ओर से प्रस्तुत मयूर नृत्य रहा। इसके अतिरिक्त कमलजीत शास…, कंसाई मगर, श्याम राणा, शिवखेली और सिंधुली के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरे। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र शाही, संकल्प पंत और श्याम राणा मगर ने संयुक्त रूप से किया।

महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर समिति के संरक्षक ई. मेग बहादुर थापा, सारिका प्रधान, मेजर बीपी थापा, मेजर अमर राई, अध्यक्ष कमल थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तमांग, उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी टेकु थापा, सचिव देविन शाही, सह-सचिव आशु थापा, सांस्कृतिक सचिव देव कला दिवान, सह-सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरूंग सहित पूरन बहादुर थापा, यामु राना, शाहिल राणा, सोना शाही, ज्योति राना, बबिता गुरुंग, एनबी थापा, बुद्धेश राई और मीन गुरुंग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.