दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति कल – BBN Bharat

दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति कल

0

देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र सभागार में शनिवार, 21 नवम्बर को मेघदूत नाट्य संस्था की ओर से नाट्य प्रस्तुति औरंगजेब की आखिरी रात का मंचन होगा। प्रसिद्ध नाटककार डॉ. रामकुमार वर्मा द्वारा लिखित इस नाटक का
निर्देशन प्रख्यात रंगकर्मी और मेघदूत के संस्थापक एस.पी. ममगाईं कर रहे हैं। नाटक की अवधि मात्र 60 मिनट है और शनिवार शाम चार बजे से नाटक शुरू हो जाएगा। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र सभागार, लैंसडाउन चैक, देहरादून में प्रस्तुत किए जा रहे इस नाटक में प्रवेश निशुल्क है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.