देहरादून में विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 164 मामलों का निस्तारण – BBN Bharat

देहरादून में विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 164 मामलों का निस्तारण

0

-5.92 करोड़ से अधिक की धनराशि पर हुआ समझौता

देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशन में जनपद देहरादून के समस्त न्यायालयों में एन०आई० एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून हरिश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष लोक अदालत में एक ही दिन में चेक बाउंस के 162 लंबित मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण करते हुए 5,35,27,651 की धनराशि पर समझौता कराया गया। इसके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन स्तर पर 02 मामलों का निस्तारण करते हुए 57,00,000 की धनराशि पर समझौता संपन्न हुआ।
इस प्रकार विशेष लोक अदालत के माध्यम से कुल 164 मामलों का निस्तारण करते हुए 5,92,27,651 की कुल धनराशि पर समझौता कराया गया। विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन में जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक प्रतिनिधियों, पक्षकारों एवं न्यायालय कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। इस आयोजन के माध्यम से पक्षकारों को आपसी सहमति से त्वरित, सुलभ एवं कम खर्चीले तरीके से विवादों के समाधान का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही, न्यायालयों में लंबित वादों की संख्या कम करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.