पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलान को मोर्चा ने दी शासन में दस्तक
देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा आर.मीनाक्षी सुंदरम से मुलाकात कर उपनल के माध्यम से जल विद्युत निगम में कार्योजित पूर्व सैनिकों को सामान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की दिशा में पद सृजित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। श्री सुंदरम ने प्रबंध निदेशक, यूजेवीएनएल को वार्ता के निर्देश दिए नेगी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों के मामले में जनहित याचिका संख्या 116, 2018 कुंदन सिंह बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य आदि याचिका में मा.उच्च न्यायालय द्वारा उपनल के माध्यम से कार्योजित प्रायोजित कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन आदि देने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में शासन द्वारा 3 फरवरी 2026 के द्वारा समान कार्य-समान वेतन दिए जाने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए थे द्य उक्त निर्देशों के अनुपालन में लगभग सभी विभागोंध् निगमों द्वारा पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन आदि दिये जाने के निर्देश का अनुपालन हो चुका है, लेकिन यूजेविएनएल द्वारा आज तक उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया गयाद्य इस मामले में पूर्व सैनिकों को समान कार्य -समान वेतन का लाभ दिलाने की दिशा में पद सृजित करने की कार्यवाही की मांग प्रमुख रूप से की गई। मोर्चा को भरोसा है कि पूर्व सैनिकों को बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा।