पेंशनर्स की मांग-गोल्डन कार्ड पर ओपीडी निशुल्क हो, चिकित्सा बिलों का भुगतान जल्द करें सरकार – BBN Bharat

पेंशनर्स की मांग-गोल्डन कार्ड पर ओपीडी निशुल्क हो, चिकित्सा बिलों का भुगतान जल्द करें सरकार

0

-चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जटिल प्रक्रिया सरल करने और सभी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड लागू करने की उठाई मांग

मुनिकीरेती। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक मंगलवार को पेंशनर्स भवन ढालवाला में अध्यक्ष शूरवीर सिंह चैहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन भगवती प्रसाद उनियाल ने किया। बैठक में पेंशनर्स की स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान में हो रही देरी सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में सदस्यों ने गोल्डन कार्ड के तहत ओपीडी की सुविधा निशुल्क किए जाने की मांग उठाई। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों का भुगतान नहीं होने पर अध्यक्ष शूरवीर सिंह चैहान ने नाराजगी व्यक्त की। कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने शासन से मांग की कि गोल्डन कार्ड योजना के तहत ओपीडी को निशुल्क किया जाए और प्रदेश के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों में इस योजना को लागू कराया जाए। उन्होंने चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जटिल प्रक्रिया का सरलीकरण करने की भी मांग की।
संगठन ने सरकार से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट सहित अन्य अस्पतालों का बकाया भुगतान शीघ्र करने की मांग की, ताकि पेंशनर्स को पूर्व की भांति स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हो सकें। बैठक में विशाल मणि पैन्यूली ने पानी की दरों में अत्यधिक वृद्धि पर चिंता जताते हुए इन्हें कम करने की मांग की। बैठक में शीला रतूड़ी, महालक्ष्मी बिजल्वाण, हृदयराम सेमवाल, चिंतामणि सेमवाल, गोपाल दत्त खंडूड़ी, भोला सिंह बिष्ट, धन सिंह रांगड़, देवेंद्र दत्त जोशी, कन्हैयालाल सेमवाल, जयपाल सिंह नेगी, कैलाशचंद्र पैन्यूली, जनार्दन प्रसाद उनियाल, मोहन सिंह रावत, सूरत सिंह रावत, विजेंद्र सिंह रावत, सीएस मनवाल, कैलाश नाथ गोस्वामी, मनोहरी लाल भारती, अब्बल सिंह चैहान, सुंदरलाल बिजल्वाण, गोरा सिंह पोखरियाल, हंसलाल असवाल, विशालमणि डबराल, शंकरदत्त पैन्यूली, बलवीर सिंह पंवार, ज्ञान सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.