प्रमाणपत्र निर्गत न होने से आमजन को हो रही परेशानी, जिला प्रशासन शीघ्र निकाले समाधानः मोर्चा   – BBN Bharat

प्रमाणपत्र निर्गत न होने से आमजन को हो रही परेशानी, जिला प्रशासन शीघ्र निकाले समाधानः मोर्चा  

0

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि जनपद देहरादून की समस्त तहसीलों में उप राजस्व निरीक्षकों (लेखपालों) द्वारा आय, निवास, जाति आदि प्रमाणपत्र बनाने का कार्य बहिष्कार किये जाने की वजह से आमजन को काफी परेशानी हो रही है। ये प्रमाण पत्र न बनने के कारण कई युवाओं के रोजगार संबंधी आवेदन पत्रों में प्रमाण पत्र न लगने की वजह से निर्धारित तिथि निकली जा रही है तथा कई लोगों को सरकार की योजनाओं आदि का लाभ लेने के लिए लगने वाले आय, निवास, हैसियत  आदि प्रमाण पत्र जारी न होने के कारण भी आवेदन पत्र नहीं भरे जा रहे हैं। जिला प्रशासन को चाहिए कि तत्काल लेखपालों की मांगों पर गौर कर जनता को न्याय दिलाने का काम करे। नेगी ने कहा कि अगर कोई मामला शासन स्तर से हल होना है तो सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए। पत्रकार वार्ता में विजय राम शर्मा व दिलबाग सिंह मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.