यूपी के पुलिस विभाग में नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला
लखनऊ। पुलिस विभाग में नौ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। डीजी फायर सर्विस के पद पर 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा को तैनाती दी गई है। बीते दिनोें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे डीजी आदित्य मिश्रा प्रतीक्षारत थे। जबकि डा.के. एजिलरसन को आइजी यूपी 112 बनाया गया है। पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अधिकारी भी इधर से उधर किए गए हैं। जल्द अन्य अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी हो सकती है।
| नाम | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
|---|---|---|
| डॉ. के. एजिलरसन | संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी | आइजी यूपी 112 |
| मनोज कुमार सोनकर | डीआइजी एटीएस | डीआइजी पीएसी अनुभाग वाराणसी |
| शगुन गौतम | एसपी सतर्कता अधिष्ठान | एसपी एपीटीसी सीतापुर |
| राजेश कुमार सिंह | डीआइजी/पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर | संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी |
| देवरंजन वर्मा | डीआइजी (प्रतीक्षारत) | डीआइजी नियम व ग्रंथ |
| आशीष श्रीवास्तव | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ |
| अपर्णा गुप्ता | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ | एसपी, पुलिस मुख्यालय लखनऊ |
| सूरज कुमार राय | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा | सेनानायक छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ |