100वीं जयंती पर याद किए गए पूर्व विधायक गुलाब सिंह

0

विकासनगर। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विकासनगर द्वारा तिलक भवन विकासनगर में उत्तर प्रदेश में चकराता से विधायक रहे स्वर्गीय गुलाब सिंह की 100वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा की उत्तर प्रदेश के समय जिस प्रकार से स्वर्गीय गुलाब सिंह ने अपने क्षेत्र की आवाज उठाई उसे आज भी याद किया जाता है उन्होंने चकराता विकास नगर सहसपुर वह संपूर्ण देहरादून जिले को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचा उन्होंने कभी भी भेदभाव से कार्य नहीं किया जो आज की राजनीति में बहुत कम मिलता है।
उन्होंने कहा स्वर्गीय गुलाब सिंह की प्रतिमा विधानसभा में लगनी चाहिए क्योंकि उनका व्यक्तित्व सरल सौम्य तो था ही उन्होंने निर्विरोध निर्वाचित होकर इस क्षेत्र का मान सम्मान भी बढ़ाया था। जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने कहा की स्वर्गीय गुलाब सिंह विकास की सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने अविभाजित उत्तर प्रदेश में चकराता विधानसभा की अलग पहचान बनाई और वह किसानों के मसीहा थे। श्रद्धांजलि सभा को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दर्शन चैहान, कांतीराम नौटियाल, रवि प्रकाश, भारत कालरा सभासद वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवानंद पासी, मनजीत चावला, अमित, नईम अहमद, सुबोध वमार्, अमित आदि कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

Loading

Leave A Reply

Your email address will not be published.