ट्रेन की चपेट में आकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के छोटे भाई की मौत – BBN Bharat

ट्रेन की चपेट में आकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के छोटे भाई की मौत

0

काशीपुर में ट्रेन की चपेट में आकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

आईटीआई थाना पुलिस को सुबह लगभग दस बजे बाजपुर रोड स्थित बल्ली ढाबा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली। एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। गेटमैन ने मृतक की पहचान कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जंगी के छोटे भाई राजकुमार शर्मा (72) पुत्र रघुनाथ राय शर्मा निवासी रामनगर रोड इंदिरा कॉलोनी कटोराताल के रूप में की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.